Showing posts with label NCR News. Show all posts
Showing posts with label NCR News. Show all posts

Wednesday, 19 November 2025

 'हिंद की चादर लाईट व साऊंड शो' को सभी ने सराहा, भावुक हुई संगत

'हिंद की चादर लाईट व साऊंड शो' को सभी ने सराहा, भावुक हुई संगत


फरीदाबाद, 19 नवंबर (रैपको न्यूज)। हरियाणा सरकार व हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित हिंद की चादर लाईट व साऊंड शो के भावपूर्ण आयोजन की संगत ने जहां जमकर सराहाना की वहीं क‌ई दृश्यों पर संगत भावुक भी हुई।



माडर्न स्कूल सैक्टर 17 फरीदाबाद में आयोजित इस शो में तालगुरु प्रोडक्शन की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के फरीदाबाद पलवल नूंह से सदस्य स. रविन्द्र सिंह राणा ने संगत को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु साहिब का बलिदान तत्कालीन मुगल बादशाह के विरुद्ध एक एलान था कि जबर व अत्याचार विरुद्ध विचारधारा ही गुरु नानक देव जी की शिक्षा है, जिसे नौंवे नानक ने भी जारी रखा।


हिंद की चादर लाईट व साऊंड शो में गुरु साहिब की शख्शियत, धर्म के लिए बलिदान व मानवता के लिए किए कार्यों का उल्लेख करते हुए गुरु साहिब के जन्म, उनकी तेग के शोर्य, सिक्ख मख्खन शाह लबांड़ा द्वारा नौंवे नानक की खोज, गुरु लाधो रे, गुरु साहिब और भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की शहादत को दिखाया गया, क‌ई दृश्यों पर संगत भावुक भी हुई और क‌ई दृश्यों पर हाल जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा।


स. रविन्द्र सिंह राणा ने समस्त संगत, सिक्ख जत्थेबंदियों व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों व तालगुरु प्रोडक्शन के कलाकारों का आभार व्यक्त किया जिनकी भागीदारी से ‌आयोजन सफल रहा।

Tuesday, 14 October 2025

 दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, जाम से मिलेगा निजात

दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद तक बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, जाम से मिलेगा निजात


फरीदाबाद, 14 अक्टूबर (रैपको न्यूज)। फरीदाबाद और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने व जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली आश्रम रोड से फरीदाबाद तक एलिवेटेड पुल बनेगा।

यहां यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि इस एलिवेटेड पुल के बाद लोगों को फरीदाबाद से आश्रम तक जाने में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह रोड पूरी तरीके से रेड लाइट फ्री होगा।


श्री गोयल ने यहां सेक्टर 37 अशोका एनक्लेव में प्रदेश सरकार के मंत्रियों विपुल गोयल, राजेश नागर एवं गौरव गौतम का सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने लोगों को सुशासन का मार्ग दिखाया है। आपने बताया कि इसका धन्यवाद करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा की धरती पर पहुंच रहे हैं। आपको भी मैं इसमें सम्मिलित होने का निमंत्रण देता हूं।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश का सम्पूर्ण विकास करना ही नायब सरकार का एक लक्ष्य है। कभी सड़कों के लिए ताकने वाले तिगांव में ही चौड़ी कंक्रीट की सड़कें, बिजली स्टेशन, नए स्कूल, आईटीआई विकास की कहानी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी कभी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि खुशहाली का रास्ता सड़कों से होकर जाता है। आज उन क्षेत्रों में भी हम सड़क बना रहे हैं जहां पिछले तीन दशक में सड़क नहीं बनी थी।

मंच को संबोधित करते राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हम तीनों मंत्री आपकी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध हैं। इससे पहले पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता टेकचंद शर्मा ने अशोका एनक्लेव, सेक्टर 37 और नहर पार के लोगों की कुछ मांगों का पत्र तीनों मंत्रियों को सौंपा जिसमें सेक्टर 37 के एंट्री पॉइंट पर शराब के ठेके बंद कराने, दिल्ली मुंबई बड़ौदा हाइवे पर सेक्टर 37 के पास कट की मांग, सराय ख्वाजा पर टोल को हटाने की मांगें भी शामिल रहीं। जिनमें से अधिकांश मांगों को अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर जल्द से जल्द पूरा करने का वादा मंत्रियों ने मंच के माध्यम से किया। 

इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अजय प्रताप भड़ाना, भाजपा नेता उमेश भाटी, मुकेश शर्मा और पार्षद गण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Thursday, 9 October 2025

उद्योगों के लिए भूमि व वित्त की उपलब्धता के लिए प्रभावी नीति व आरएंडडी प्रक्रिया में सहयोग जरूरी:नवदीप चावला

उद्योगों के लिए भूमि व वित्त की उपलब्धता के लिए प्रभावी नीति व आरएंडडी प्रक्रिया में सहयोग जरूरी:नवदीप चावला


फरीदाबाद 9 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। फरीदाबाद इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री नवदीप चावला ने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में मिश्रित भूमि उपयोग (मिस्ड यूज जोनिंग) की नई नीति का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे निश्चित रूप से औद्योगिक विकास को गति मिलने की सम्भावनाएं बढ़ेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने राज्य में मिस्ड यूज जोनिंग योजना लागू की है, जिसके तहत भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल बनाई जा रहा है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में फैक्टरी लाइसेंस, व्यापार अनुमति, बिजली कनेक्शन, जल आपूर्ति और पर्यावरण मंजूरी, अब ज्यादातर हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट के तहत पूरी तरह डिजिटलीकृत हैं, जिसके लिए परिभाषित समयसीमा और स्पष्ट जवाबदेही तंत्र बनाया गया है। प्रदेश में सभी सरकारी सेवाओं को एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जो नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम  के साथ पूरी तरह एकीकृत होगा। 

श्री चावला के अनुसार इसके साथ ही आवश्यकता इस बात की है कि सरकार ऐसे प्रभावी पग उठाए जिससे उद्योगों की वर्तमान में सबसे अहम आवश्यकता भूमि, वित्त व अनुसंधान के नए मार्गों का विकास हो सके।

आपने स्पष्ट करते हुए कहा है कि भूमि की उपलब्धता के लिए जहां नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाना समय की मांग है, वहीं सरकार को उन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी साकारात्मक  नीति तैयार करनी चाहिए जहां अधिकतर घनत्व में उद्योग ही कार्यरत हैं।

उद्योगों के लिए प्रभावी व सरल वित्तीय प्रबन्धों की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री चावला ने कहा है कि उद्योगों के लिए बैंकिंग व्यवस्था को इस प्रकार ठोस व प्रभावी बनाया जाना चाहिए जिसके तहत आसान, सुलभ व सस्ती दर पर वित्तीय सुविधा उपलब्ध हो सके।

श्री चावला ने इसके साथ ही आर एंड डी प्रक्रिया में सरकार व प्रशासन की उद्योगों के साथ प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि नए समय व मांग के अनुरूप उत्पादन तैयार किया जा सकेे।

Wednesday, 8 October 2025

रेलवे विस्तारीकरण योजनाओं का स्वागत : हरियाणा में भी रेलवे से संबंधित प्रोजैक्ट जरूरी -सुनील गुलाटी

रेलवे विस्तारीकरण योजनाओं का स्वागत : हरियाणा में भी रेलवे से संबंधित प्रोजैक्ट जरूरी -सुनील गुलाटी

फरीदाबाद, 7 अक्तूबर (रैपको न्यूज़)। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री सुनील गुलाटी ने केंद्र सरकार द्वारा रेलवे विस्तारीकरण योजना के तहत विभिन्न राज्यों में नई परियोजनाओं को मंजूरी व इन पर 24,634 करोड़ रूपये व्यय करने की योजना पर जहां सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं श्री गुलाटी का मानना है कि ऐसी परियोजना हरियाणा के लिये भी बनाई जानी चाहिए।

श्री गुलाटी के अनुसार हालांकि मेट्रो रेल योजना के विस्तार के चलते अंदरूनी क्षेत्रों में यातायात के लिये एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार हुई है परंतु अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं विशेषकर गांव एवं देहात के इलाके हैं जहां पहुंच के रास्ते सुलभ नहीं हैं। 

श्री गुलाटी का मानना है कि फरीदाबाद जैसा सुप्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र ही गुरूग्राम व नोएडा जैसे अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से प्रत्यक्ष नहीं जुड़ पाया है और परस्पर कनेक्टिविटी के लिये आज भी हम वाया दिल्ली ही निर्भर हैं।

श्री गुलाटी ने गुरूग्राम के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, सोनीपत, रोहतक इत्यादि के अंदरूनी क्षेत्रों, पलवल के भीतरी क्षेत्रों का उल्लेख करते कहा है कि यदि रेलवे योजना का विस्तार किया जाए तो न केवल इन क्षेत्रों में यातायात के  साधन उपलब्ध हो सकेंगे बल्कि माल ढुलाई को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थाई समाधान भी संभव हो सकेगा।

श्री गुलाटी का सुझाव है कि यदि रेलवे योजनाओं के तहत फरीदाबाद या इसके आस-पास के क्षेत्रों में रेलवे वर्कशाप या रेलवे फैक्टरीज़ जैसी परियोजनाओं का विकास किया जाए तो इससे परिणाम साकारात्मक रूप से सामने आएंगे। आपने स्पष्ट करते हुए कहा है कि ऐसी यूनिटों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, स्थानीय औद्योगिक ईकाईयों को काम मिलेगा, रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और अर्थव्यवस्था की गति बढ़ेगी।

श्री गुलाटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र सरकार उक्त सुझावों के अनुरूप हरियाणा विशेषकर फरीदाबाद के हित में साकारात्मक निर्णय लेगी और इससे सभी वर्गों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

Monday, 18 November 2024

एनसीआर में ग्रेप 4 लागू, प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश

एनसीआर में ग्रेप 4 लागू, प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश


फरीदाबाद, 18 नवम्बर (रैपको न्यूज़)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है, जिसका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रेप नियमों की सख्ती से पालना करना बेहद जरूरी है।

डीसी ने केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सभी जिलावासी वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने वाले उपायों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।

डीसी ने कहा कि  जिला में ग्रेप की पाबंदी लागू हो गई हैं, जिसके लिए हमें प्रदूषण नियंत्रण उपायों को पूरी गंभीरता से अपनाना होगा।

डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एसएसआईआईडीसी सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि वे जिला में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाएं।



सभी विभाग जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने लिए जमीनी स्तर पर मिलकर काम करें। सभी ताजा व खुली हवा में सांस ले सकेंगे। प्रदूषण को लेकर एनजीटी की गाइडलाइन पूरी तरह से स्पष्ट और सख्त है।

डीसी ने कहा केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले फरीदाबाद सहित साथ लगते जिलों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विस्तार से दिशा निर्देश आदेश जारी किए गए हैं। विभागों को उनकी जिला में सख्ती से पालना सुनिश्चित करानी होगी। संबंधित विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए नियमित रूप से एटीआर भिजवाना सुनिश्चित करें।




ग्रेप नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई

डीसी ने नगर निगम, एसएसआईआईडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, खनन, निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि वे जिला में कंस्ट्रक्शन साइट व औद्योगिक इकाइयों की नियमित रूप से विजिट करते हुए चेकिंग करें और ग्रेप नियमों की अनदेखी, अनियमितताएं व कोताही पाए जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।

जगह-जगह होगा पानी का छिड़काव

डीसी ने कहा कि हाई डस्ट क्षेत्र को चिह्नित करते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं। वहीं कूड़े के ढेरों में आगजनी की मॉनिटरिंग की जाए, सभी प्रमुख सड़कों पर जहां यातायात ज्यादा है। ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से पानी छिड़काव करवाया जाए। आरडब्लूए व अन्य एसोसिएशन से संपर्क करते हुए ग्रेप तीन के नियमों की पालना कराई जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कंस्ट्रक्शन साइट, औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में स्प्रिंकलर के जरिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए।

Monday, 28 March 2022

 मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई व आईएम‌एस‌एमई आफ इंडिया का विशेष आयोजन, एमएसएमई सैक्टर को दी योजनाओं की जानकारी, वित्तीय सहायता पर प्रशिक्षण

मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई व आईएम‌एस‌एमई आफ इंडिया का विशेष आयोजन, एमएसएमई सैक्टर को दी योजनाओं की जानकारी, वित्तीय सहायता पर प्रशिक्षण

फरीदाबाद, 28 मार्च (रैपको न्यूज़)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई डेवलपमैंट इंस्ट्रीच्युट नई दिल्ली द्वारा प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया के साथ मिलकर यहां होटल पार्क प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई सैक्टर के लिये जारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें एमएसएमई सैक्टर्स के समक्ष आ रही चुनौतियों पर न केवल चर्चा की गई बल्कि साकारात्मक रूप से एमएसएमई ईकाईयां किस प्रकार नए परिवेश में सफलता प्राप्त कर सकती हैं, के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम में मुख्यातिथि डेवलपमैंट कमिश्रर एमएसएमई श्री डी पी श्री वास्तव ने केंद्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का उद्देश्य एमएसएमई सैक्टर को वर्तमान परिवेश में एमएसएमई सैक्टर के समक्ष आ रही चुनौतियों से उबारना है। आपने प्रधानमंत्री एम्लायमैंट जनरेशन प्रोग्राम, क्रेडिट लिंक्ड कैपीटल सब्सिडी स्कीम, पब्लिक प्रोक्योरमैंट पालिसी, कलस्टर डेवलपमैंट प्रोग्राम की जानकारी देते हुए उद्योग प्रबंधकों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। 

श्री डी पी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में लांच किये गये चैंपियन पोर्टल की जानकारी देते बताया कि किस प्रकार इसका लाभ उठाया जा सकता है।

एमएसएमई डीआई ओखला के संयुक्त निदेशक डा0 आर के भारती ने डिजायर, डायरैक्शन, डिसिप्लीन और डैडीकेशन जैसे 4 डी को वर्तमान परिवेश में औद्योगिक संस्थान के लिये काफी आवश्यक करार दिया।

एमएसएमई की पाठशाला में आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने जानकारी दी कि दो करोड़ रूपये तक का ऋण बिना कलैक्ट्रल सिक्योरिटी या सीजीटी एमएसई की गारंटी के किस प्रकार लिया जा सकता है। आपने न्यूनतम ब्याजदर तथा टर्मस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

श्री चावला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा एमएसएमई सैक्टर के लिये केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा जारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना रहा।

जिला एमएसएमई सैंटर के संयुक्त निदेशक श्री दिग्विजय सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के संबंध में बताया।

एमएसएमई डीआई ओखला के श्री के के गोयल ने सब्सिडी और एमएसएमई सैक्टर को मिलने वाले इन्सैन्टिव के संबध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 

कार्यक्रम में सिडबी के महाप्रबंधक श्री राधा सर्वोपल्ली, केनरा बैंक के डिवीजनल मैनेजर सुमित कुमार, एचडीएफसी बैंकक के प्रबंधक अवधेश कुमार सहित सर्वश्री डी एस तोमर, सुश्री रीता यादव, बी पी सिंह, सुनील कुमार, के के गोयल, नीरज शर्मा, शक्ति राणा, मनोज शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, परमिंदर सिंह सहित एमएसएमई मंत्रालय, डेवलपमैंट इंस्टीच्यूट ओखला व आईएमएसएमई आफ इंडिया का स्टाफ विशेष रूप से सक्रिय देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्योग प्रबंधकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री संगीत गुप्ता ने वित्त वर्ष 2021-22 की टैक्स प्लानिंग और 2022-23 की वित्तीय प्रबंधों के संबंध में बताया जबकि श्री साहिल जुनेजा ने फयूल एनर्जी, डीजल जैनसैट, ड्यूल फियूल के संबंध में जानकारी दी। सुश्री रूचिका भांमरी ने सोलर रूफ टॉप, प्रियंका मदान ने कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण और डा0 करूणा पाल गुप्ता ने पर्यावरण व गार्डनिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में 2021-22 के विजेताओं को अवार्ड भी प्रदान किये गये।

Thursday, 22 July 2021

लंबित भुगतान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है फेसिलिटेशन काउंसिल, एमएसएमई इकाइयां उठाएं लाभ : राजीव चावला

लंबित भुगतान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है फेसिलिटेशन काउंसिल, एमएसएमई इकाइयां उठाएं लाभ : राजीव चावला

फरीदाबाद, 22 जुलाई (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर)। हरियाणा स्टेट माइक्रो एंड स्माल एंटरप्राइजेज फेसिलिटेशन काउंसिल ने कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन के बाद अपनी फिजीकल मींटिंग शुरू कर दी है।

आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एमएसएमई सैक्टर के लंबित भुगतान को प्राप्त करने के लिये यह काउंसिल काफी महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है काउंसिल का गठन एमएसएमई एक्ट 2006 के तहत किया गया है। काउंसिल का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई सैक्टर के लंबित भुगतानों पर कार्य करना, भुगतान को लेकर विवादों का हल करना और आरबिटेशन के माध्यम से एमएसएमई सैक्टर्स को भुगतान दिलाना है।

श्री चावला ने बताया कि काउंसिल की वर्किंग प्रक्रिया कितनी बेहतर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक सामने आए 30 प्रतिशत मामले प्रथम नोटिस के साथ ही हल हो ग‌ए, जबकि 30 प्रतिशत मामलों को तीन माह में काउंसिल की मध्यस्थता से हल किया गया। 40 प्रतिशत मामलों में खरीददार और विके्रेता के बीच क्वालिटी और सप्लाई को लेकर विवाद देखे गये हैं जिन्हें आरबिटेटर की भूमिका के साथ हल किया गया है। 

श्री चावला ने जानकारी दी कि आरबीटेटर के अवार्ड उपरांत सरकारी संगठनों व उपक्रमों को भुगतान कराने में सुविधा होती है जबकि यदि कोई पक्ष आरबीटेशन के सामने प्रस्तुत नहीं होता तो तो एकपक्षीय कार्यवाही का भी प्रावधान कानून में है।

श्री चावला ने बताया कि एमएसएमई काउंसिल वास्तव में लंबित भुगतान को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हो रहा है। आपने जानकारी दी कि काउंसिल की प्रतिमाह न्यूनतम दो और अधिकतम 4 बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनसे भुगतान प्राप्ति की प्रक्रिया और तीव्र होती है। पिछले 10 वर्ष का रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए श्री चावला ने बताया कि अब तक सैंकड़ों लघु उद्यमियों को उनका लंबित भुगतान दिलाया जा चुका है, जिसकी राशि 400 करोड से भी कहीं अधिक है।

काउंसिल द्वारा दिलाए ग‌ए लंबित भुगतान के संबंध में जानकारी देते हुए आपने बताया कि मामले को काउंसिल के समक्ष रखने से लेकर अवार्ड की घोषणा तक बैंक से तीन गुना तक ब्याज के आदेश किए जा सकते हैं।

काउंसिल की कार्यप्रणाली के संबंध में श्री चावला ने बताया कि अब तक के मामलों में 30% विवादों का समाधान 3 माह में, अब अगले 30% विवादों का समाधान 3 से 6 माह में और अगले 20% विवादों का समाधान 9 से 18 माह में किया गया है। यही नहीं आने वाले समय में काउंसिल के अवार्ड को भूमि राजस्व संबंधी बकाया वसूली की तर्ज पर स्वीकृति प्रदान करने संबंधी नियम आने वाले हैं।

श्री चावला के अनुसार कोरोना के कारण हुए लाकडाऊन के कारण क‌ई एमएसएमई सैक्टर्स का भुगतान फंस गया है, ऐसे में काउंसिल ‌इन ‌ईकाईयों के लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। इस संबंध में एम‌एसएम‌ई सैक्टर से जुड़े उद्यमियों से आह्वान किया है कि वे अपने लंबित भुगतान के लिये काउंसिल की सहायता लें। 

श्री चावला ने जानकारी दी कि हरियाणा में एम‌एस‌एम‌ई की सहायता के लिए एक पृथक विभाग तैयार किया गया है जोकि डायरेक्टरेट जनरल एमएसएमई के अधीन कार्यरत है। इस विभाग का उद्देश्य एमएसएमई को और अधिक तत्परता से सहायता उपलब्ध कराना है, ऐसे में एमएसएमई प्रबंधको को चाहिए कि वे संबंधित नीतियों व योजनाओं का यथासंभव लाभ उठाएं।

Saturday, 17 July 2021

खोरी के लोगों के लिए पुर्नवास योजना, डबुआ व बापू नगर ‌क्षेत्र में मिल सकता है आशियाना

खोरी के लोगों के लिए पुर्नवास योजना, डबुआ व बापू नगर ‌क्षेत्र में मिल सकता है आशियाना

फरीदाबाद,17 जुलाई (रैपको न्यूज़)। नगर निगम आयुक्त डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि लकड़पुर खोरी राजस्व क्षेत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान शनिवार को पिछले तीन दिन में तोड़े गए अतिक्रमण का मलबा हटाया गया। उन्होंने बताया मलबा हटाने के पश्चात इस क्षेत्र को नगर निगम द्वारा यहां बोर्ड लगाकर किसी भी तरह का अवैध निर्माण न करने के लिए चेतावनी भी दी गई। वहीं पुर्नवास योजना के तहत पंजीकरण का कार्य भी तेज, बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। दूसरे दिन 150 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।

     नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इस दौरान वहां के लोगों से भी अपील की गई है कि वह अपना सामान व मलबा ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि लकडपुर खोरी क्षेत्र के जिन निवासियों को पुर्नवास योजना में शामिल किया गया है उनके लिए जो मानदंड निर्धारित किए गए हैं उसमें तीन डाक्यूमेंट को मुख्य तौर पर शामिल किया गया है। इनमें परिवार की आय तीन लाख रुपये वार्षिक से अधिक न हो। इसके साथ ही परिवार के मुखिया का नाम हरियाणा की बड़खल विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में एक जनवरी 2021 के अनुसार दर्ज होना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल लोगों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। दूसरे नियम के तहत परिवार के मुखिया के पास हरियाणा राज्य द्वारा एक जनवरी 2021 तक जारी किया गया परिवार पहचान पत्र हो। तीसरे डाक्यूमेंट के तौर पर परिवार के किसी भी सदस्य महिला एवं पुरुष के पास दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जारी किया गया बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जो लोग इन तीन में से किसी एक डाक्यूमेंट के साथ योजना के पात्र पाए जाएंगे उन्हें डबुआ व बापू नगर ‌क्षेत्र में 30 स्कवायर मीटर की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में सभी सुविधाओं बिजली, पानी व शौचालय से युक्त ईडब्लूएस फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जब तक मकानों की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होता तब तक संबंधित व्यक्ति को कहीं अन्य मकान किराए पर लेने के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह छह महीने तक उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति पुर्नवास योजना के तहत निर्धारित मानदंड पूरा करता होगा उसे 3 लाख 77 हजार 500 रुपये मूल्य का फ्लैट दिया जाएगा । यह पैसे निर्धारित मासिक किश्तों में चुकाने होंगे। इसमें फ्लैट अलॉटमेंट के 15 दिन के अंदर 17 हजार रुपये एकमुश्त जमा करवाने होंगे। इसके पश्चात 15 वर्षों तक 2500 रुपये की राशि मासिक कि‌श्तों में देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह से मानवता को आधार बनाकर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शांतिपूर्ण ढंग से व स्वयं मकान खाली करके जाएगा उसे योजना के तहत फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Monday, 28 June 2021

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया एस्कार्ट ट्रैक्टर के आरएंडडी केंद्र का दौरा

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया एस्कार्ट ट्रैक्टर के आरएंडडी केंद्र का दौरा

फरीदाबाद, 28 जून। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को मथुरा रोड स्थित एस्कार्ट लिमिटेड कंपनी के आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के साथ एस्कार्ट कंपनी द्वारा भविष्य के लिए विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर विकसित की जा रही नई तकनीक को भी देखा।

      इस दौरान उन्होंने आरएंडडी केंद्र का दौरा करते हुए कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों व ट्रैक्टरों का है। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद भविष्य की आवश्यकता हैं और इन्हें इको फ्रेंडली प्लेटफार्म पर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ग्रीन एग्रीकल्चर को विकसित करने में एक नई क्रांति लेकर आएंगे। उस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एस्कार्ट कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा के साथ भविष्य में भारतीय खेती व तकनीक को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने आरएंडडी प्लांट में भविष्य में आधुनिक खेती के लिए तैयार किए जा रही अलग-अलग तकनीकों की जानकारी भी ली।

Sunday, 6 June 2021

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : सतिंदर सिंह बांगा

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : सतिंदर सिंह बांगा

फरीदाबाद, 6 जून (रैपको न्यूज़/कुलजिन्दर रजनीकर)। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है जिसका हम सबको मिल कर निर्वाह करना चाहिए।

ये विचार सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक एवम् पर्यावरण प्रेमी श्री सतिंदर सिंह बांगा ने अपने संस्थान में आयोजित पौधारोपण  अभियान में व्यक्त किए।

श्री बांगा ने कहा कि आज के समय में प्रदूषण को दूर करने तथा स्वच्छ वातावरण हेतु हम सब को मिलकर पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सुंदर माहौल प्रदान कर सके।


आपने बताया कि आज की आधुनिकता की दौड़ में हम जिस प्रकार शहरो एवम् गांव में पेड़ो को काटकर कंक्रीट के जंगल में परिवर्तित कर रहे है, उसका मानव संसाधनो तथा पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

श्री बांगा ने जिले में कार्यरत सभी धार्मिक एवम् सामाजिक, औद्योगिक एवम् शिक्षण संस्थानों एवम् संगठनों से निजी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया है ताकि आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण एवम् वातावरण की शुद्धता हेतु एकजुट किया जा सके।

आपने समाज के सभी वर्गो से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Monday, 17 May 2021

फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में अतिरिक्त 100 बेड स्थापित

फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में अतिरिक्त 100 बेड स्थापित

फरीदाबाद 17 मई( रैपको न्यूज़ ) । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना आपदा के इस दौर में प्रदेश सरकार लोगों को मदद देने के लिए लगातार कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि इस कार्य में निजी अस्पतालों व चिकित्सकों का भी बेहतरीन योगदान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों की मदद के लिए अभी और आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सैक्टर16-ए स्थित मेट्रो मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के प्रांगण में दूसरी यूनिट में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए शुरू हुई 100 बैड युनिट का उद्घाटन करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी के सामुहिक प्रयासों से कोरोना के दुष्प्रभाव को कम किया जा सका है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा की आज आपदा के इस दौर में सभी लोग चिकित्सकों की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गरीब और अमीर का भेद किए बगैर लोगों की मदद के लिए हर समय आगे रहना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ दिन में बेड की संख्या 17000 से बढ़ाकर 19000 कर दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिस्तरों की संख्या और अधिक बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी संक्रमण कम हो रहा है लेकिन विशेषज्ञों के आगाह करने पर हम तीसरी लहर जैसी आपदा से निपटने के लिए भी तैयार हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के परिवहन मंत्री, हरियाणा मूलचन्द शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश भर में करोना महामारी के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को समुचित विस्तार दिया जा रहा है ताकि आमजन को इन स्वास्थ्य सुविधाओं का समय रहते भरपूर लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में मैट्रो हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के प्रांगण में दूसरी यूनिट में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए शुरू हुई 100 बैडेड युनिट भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अपनी ओर से मैट्रो हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के चेयरमैन, पदम विभूषण एवं डाॅ. बीसी राॅय, नेशनल अवार्डी डाॅ. पुरषोत्तम लाल एवं मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. नीरज जैन, ग्रुप वाईस प्रेजिडेन्ट सुरेन्द्र चैधरी, मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट एवं सीओओ डाॅ. मनजीन्द्र भट्टी, सहित मेट्रो परिवार के सभी सदस्यों को इस पुनित कार्य शुभ आरम्भ हेतू शुभकामनायें दी। उन्होंने उम्मीद जतायी की स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य के दृष्टिगत जन आकांक्षाओं के अनूरूप यह युनिट अपने सभी उद्देश्यों को पूरा करेगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि निजी  स्वार्थों के कारण कुछ लोग आपदा को धन कमाने का अवसर न माने बल्कि आमजन की सवेदना को भी समझ कर सेवाओ का विस्तार करे। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर ऐसा करने वालो के लिए शासन-प्रशासन  सख्ती से पेश आया जायेगा। उन्होंने कहा कि  जो लोग करोना महामारी के दौरान जनहित की भावनाओं को ध्यान मे रख कर विभिन्न प्रकार की सेवा कर रहे है उन सभी लोगों को मान सम्मान के साथ प्रेरित व प्रोत्साहित करने मे कोई कसर नही छोड़ी जायेगी।

मैट्रो हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के चेयरमैन, पदम विभूषण एवं डाॅ. बीसी राॅय नेशनल अवार्डी डाॅ. पुरषोत्तम लाल ने इस अवसर पर कहा कि शासन-प्रशासन से आज कोविड मरीजों के लिए शुरू की गई 100 बैडेड के युनिट के शुरू हो जाने से निश्चित तौर पर मैट्रो हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की सेवाओं में बढोत्तरी हुई है। उन्होने आशा व्यक्त की यह युनिट आम जन की आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी ओर से बहतर प्रयास करते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा करेगी। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी में भविष्य में यथासम्भव यथाशक्ति जो बन पड़ेगा उसके लिए मैट्रो हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल इसी प्रकार संकल्प के साथ अग्रसर रहेगा।

मेडिकल डायरेक्टर डाॅ. नीरज जैन ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए अनुसंधान और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट ने इस कोरोना काल में हजारों लोगों को जीवनदान दिया है। इस वैश्विक महामारी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में उनकी चिकित्सीय टीम ने सराहनीय कदमों के साथ फरीदाबाद जिले व आसपास के क्षेत्रों में गंभीर कोविड-19 मरीजों की जान बचाने का कार्य किया। इस संकट की घड़ी में डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने स्वयं आगे खड़े रहकर हर जरूरतमंद मरीज को ना केवल बचाने का कार्य किया बल्कि उन्हें स्वस्थ करके घर भेजने का कार्य किया है।

    इस अवसर पर विधायक  सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक नीरज शर्मा, पुलिस उपायुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त यशपाल, आईएमए प्रेसिडेन्ट डाॅ. पुनीता हसीजा ने भी अपनी ओर से शहर वासियों को कोराना महामारी की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए सजक व सुरक्षित रहने की अपील की।

Monday, 10 May 2021

औद्योगिक संगठन आए आगे, कुंडली क्षेत्र में शीघ्र स्थापित होगा 20 सामान्य तथा 20 बेड का ऑक्सीजन केंद्र

औद्योगिक संगठन आए आगे, कुंडली क्षेत्र में शीघ्र स्थापित होगा 20 सामान्य तथा 20 बेड का ऑक्सीजन केंद्र

सोनीपत, 10 मई। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने औद्योगिक श्रमिकों के लिए एक 20 सामान्य तथा 20 बिस्तर ऑक्सीजन समर्थित कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिए कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रस्ताव को सहमति देते हुए कहा कि वे शीघ्र ही इसकी स्थापना करें।

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की देख रेख में यह केयर सेंटर नजदीकी क्षेत्र में काफी कारगर सिद्घ होगा। औद्योगिक एसोसिएशन द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। इस केयर सेंटर की स्थापना के लिए जिला प्रशासन हर प्रकार की सहायता करने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कुंडली एसोसिएशन के प्रधान धीरज चौधरी को निर्देश दिए कि इस केयर सेंटर को शीघ्रता से स्थापित करवाए और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले तथा वहां पर रहने वाली श्रमिकों को जरूरत पडऩे पर केयर सेंटर की सहायता मिल सकेगी।

Saturday, 8 May 2021

कोरोना महामारी में कालाबाजारी करने वालों का केस न लड़े अधिवक्ता : बॉबी रावत

कोरोना महामारी में कालाबाजारी करने वालों का केस न लड़े अधिवक्ता : बॉबी रावत

फरीदाबाद, 8 म‌ई। फरीदाबाद जिला बार एसो. के प्रधान बॉबी रावत ने बार के सभी अधिवक्ताओं से गुजारिश करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में कालाबाजारी करने वाले लोगों का फरीदाबाद के वकील कोई केस नहीं लड़े ताकि ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले और भविष्य में कोई इस प्रकार की कालाबाजारी करनी की हिम्मत न जुटा सके। उन्होंने कहा कि यह समय आपदा का है और सबका दायित्व बनता है कि वह लोगों की मदद के लिए आगे आए, ऐसे लोग जो इस आपदा को अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहे है, ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने बार एसो. के प्रधान होने के नाते फरीदाबाद के वकीलों से अपील करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इस कोरोना महामारी में गैस आक्सीजन, दवाईयों की कालाबाजारी करते पकड़ा जा रहा है, उसकी कोर्ट में पैरवी न करें क्योंकि यह लोग समाज के दुश्मन है। बॉबी रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया है, आक्सीजन व रेडमसिविर इंजेक्शनों की किल्लत और कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा उनकी की जा रही कालाबाजारी बहुत ही घृणित कार्य है, जिसकी जितना भत्र्सना की जाए, कम है। ऐसे मेें हम सभी वकीलों का दायित्व बनता है कि ऐसे स्वार्थी लोगों का केस न लडक़र उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाएं ताकि महामारी में कोई कालाबाजारी करने का प्रयास न करें।

Tuesday, 4 May 2021

स्थिति गंभीर, उद्यमी, सरकार सहित समाज के सभी वर्ग अपने-अपने स्तर पर दें योगदान : राजीव चावला

स्थिति गंभीर, उद्यमी, सरकार सहित समाज के सभी वर्ग अपने-अपने स्तर पर दें योगदान : राजीव चावला

फरीदाबाद 4 मई (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। आईएम‌एस‌एम‌ई ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला ने उद्योग प्रबंधकों व समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे कोरोना की गंभीरता को समझें और जहां तक संभव हो अपने घरों में बने रहें।

श्री चावला जो स्वयं फरीदाबाद में कार्यरत कोरोना सेवा केंद्र के संचालन से जुड़े हुए हैं, के अनुसार हालात वास्तव में काफी गंभीर है और स्वस्थ सुविधाओं को लेकर भी विभिन्न कारणों से काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

श्री चावला की अनुसार वर्तमान में आवश्यकता इस बात की है कि सोशल डिस्टेंस तथा कोरोना मानकों की पालना अवश्य करें, ताकि इस वायरस व इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री चावला ने कहा है कि हांलांकि उद्योगों को अनुमति के साथ कार्य करने की आज्ञा है, परंतु जिस प्रकार बड़े उद्योग ने स्वेच्छा से लाकडाउन के सिद्धांत को अपनाया है, आवश्यकता पड़ने पर हमें भी इसी राह पर कदम बढ़ाने चाहिए, इसके साथ ही श्री चावला का कहना है कि सरकार को भी चाहिए कि वह उद्योगों की स्थिति को समझें और उद्योगों को वेतन, ईएमआई व अन्य आवश्यक खर्चे के लिए धन उपलब्ध कराए। 

श्री चावला के अनुसार केंद्र सरकार व आरबीआई को चाहिए कि वह मोराटोरियम जैसी सुविधाओं पर तुरंत विचार करे। 

आपने केंद्र व राज्य सरकारों सहित समाज के सभी वर्गों से कोरोना अभियान में अपने अपने स्तर पर योगदान देने का भी आह्वान किया है।

श्री चावला ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर कोरोना की भयवता के चलते मिल रहे शोक संदेशों पर चिंता व्यक्त करते कहा है कि आवश्यकता इस बात की है कि हम स्वयं भी बचें और दूसरो को बचाने के लिए कार्य करें।

Tuesday, 27 April 2021

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया व हनुमंत फाउंडेशन सहित विभिन्न संगठनों की पहल, 200 बैड का सेवा केंद्र शीघ्र

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया व हनुमंत फाउंडेशन सहित विभिन्न संगठनों की पहल, 200 बैड का सेवा केंद्र शीघ्र


फरीदाबाद, 27 अप्रैल (रैपको न्यूज़/ नरेंद्र रजनीकर)। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने कोरोना के फरीदाबाद में बढ़ते मामलों को लेकर तथा बैड व अन्य मैडीकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में 200 बैड के कोरोना सेवा केंद्र के लिए सभी वर्गों से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया है।


उल्लेखनीय है कि आईएमएसएमई ऑफ इंडिया, हनुमंत फाउंडेशन व विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर इस इमरजेंसी कोविड सेंटर को आरंभ करने का निर्णय लिया है।

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला व हनुमंत फाउंडेशन के चेयरमैन रोहित जैनेेंद्र जैन के अनुसार इस कोरोना सेवा केंद्र में 200 बैड लगाए जाएंगे, जहां ऑक्सीजन, आईसीयू (लेवल-2), वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में मरीजों की देखरेख की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को फूड, दवाईयां व हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

एकॉड अस्पताल के निदेशक डा. प्रबल राय, सीनियर चिकित्सक डा. ऋषि गुप्ता के साथ राजीव अरोड़ा एससीएस हेल्थ, जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल तथा सिविज सर्जन व फरीदाबाद प्रशासन भी इस सेवा केंद्र के लिए एकजुटता से कार्यरत बताए गए हैं।

श्री चावला के अनुसार उम्मीद व्यक्त की जा सकती है कि मई के प्रथम सप्ताह में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 

श्री रोहित जैनेन्द्र जैन ने बताया कि मां अमृतानंदमयी(अम्मा) ने भी अपने आशीर्वाद के साथ मां अमृतानंदमयी अस्पताल की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन इस कोविड केयर सेंटर को देने का दिया है।

श्री रोहित जेनेंद्र जैन ने बताया कि इस इमरजेंसी कोविड केयर सेंटर को चलाने में स्वयं वे श्री राजीव चावला व उनके अन्य सहयोगी  तरह सक्षम हैं परंतु वर्तमान हालातों की नजाकत को देखते हुए तथा मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस इमरजेंसी कोविड सेंटर में मरीजों से न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा और यह सेंटर जनहित में समय की मांग को देखते हुए बिना लाभ के चलाया जाएगा ताकि केवल स्टाफ व अन्य मैडीकल खर्च निकल सके। हिंदुस्तान सिक्योरिटी के डायरेक्टर विवेक दत्ता ने भी इस प्रोजेक्ट में अपना सहयोग देने का विश्वास दिलाया है।

जानकारी के अनुसार 200 बैड से शुरुआत कर भविष्य में इस अस्पताल को 500 बैड के इमरजेंसी कोविड केयर सेंटर में सभी आईसीयू मैडीकल सुविधाओं से लैस करके जनता को समर्पित किया जा सकता है।

Thursday, 25 March 2021

आईएमएसएमई आफ इंडिया ने लान्च किया माईस अफेयर ऐप, एक क्लिक पर मिलेंगी सभी जानकारियां

आईएमएसएमई आफ इंडिया ने लान्च किया माईस अफेयर ऐप, एक क्लिक पर मिलेंगी सभी जानकारियां


फरीदाबाद, 24 मार्च (रैपको न्यूज़/नरेंद्र रजनीकर) । प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित राईड एशिया 2021 के दौरान माईस अफेयर ऐप की लांचिंग की गई थी। 

फिको आईएमएसएमई आफ इंडिया के प्रधान श्री गुरमीत सिंह कलेर सहित आईएमएसएमई आफ इंडिया से जुड़े लोगों की उपस्थिति इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

माईस वास्तव में मींटिंग, इन्सेन्टिव, कांफ्रैसिज और एग्जीबिशन से जुड़ा ऐसा ऐप है जहां बिजनेस से संबंधित ईवेन्ट्स को नेटवर्किंग, एग्जीबिशन्स, कांफ्रैन्सिज, सेमिनार, ट्रैवल, एन्टरटेनमैंट सहित एंप्लाईस इन्सेन्टिव, डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स जैसी सेवाएं मिल सकेंगी। 

माईस में पंजीकरण, ज्वाईनिंग और पार्टीसिपेशन संबंधी प्रक्रिया को काफी सरलीकृत बनाया गया है और बिजनेस की प्लानिंग और उसे आर्गेनाईज करने के लिये यह ऐप काफी महत्वपूर्ण रहेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।

आईएमएसएमई आफ इंडिया के चेयरमैन श्री राजीव चावला के अनुसार वर्तमान में जबकि मींटिंग तथा इन्सेन्टिव सहित एग्जीबिशन को लेकर बृहत जानकारी काफी आवश्यक है ऐसे में माईस अफेयर ऐप उद्यमियों के लिये काफी हितकर सिद्ध होगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा सकता है।

Thursday, 25 February 2021

सेक्टर 37 के उद्यमियों द्वारा नवनियुक्त थाना प्रभारी से मीटिंग

सेक्टर 37 के उद्यमियों द्वारा नवनियुक्त थाना प्रभारी से मीटिंग


गुरुग्राम, 25 फरवरी। सेक्टर 37 के उद्यमियों ने एरिया में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करवाने के लिए सेक्टर 10ए के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेश कुमार से मीटिंग की।

 सैक्टर 37 में शनिवार को देर शाम तक चली इस मीटिंग में थाना प्रभारी ने उधमियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मीटिंग में थाना प्रभारी के अलावा फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज हरियाणा के महासचिव दीपक मैनी, वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार व लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन, गुरूग्राम के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीटिंग के दौरान थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने सेक्टर 37 के उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि एरिया में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस आप सभी का सहयोग चाहती है, आप सभी के सहयोग के बिना अपराधों पर नियंत्रण नही किया जा सकता। थाना प्रभारी ने कहा कि अपने एरिया में रात को सड़कों पर रोशनी का व्यापक प्रबंध करवाए, क्योंकि उजाले में अपराध बहुत कम होते है, साथ ही कहा कि अपराधों को रोकने के लिए प्रत्येक फैक्ट्री के सामने कैमरा अवश्य लगवाए। उन्होंने उद्ममियों को संबोधित करते हुए कहा कि रात्रि में आपकी फैक्ट्रियों के गार्ड सामूहिक रूप से पहरेदारी करे जिससे कि रात्रि के समय भी अपराध न हो।


मीटिंग के दौरान एफआईआई हरियाणा के महासचिव दीपक मैनी ने सेक्टर में ट्रक यूनियन के आंतक ओर गुन्डागर्दी का मामला उठाया और बताया कि ट्रक यूनियन के मनचाहे रेट ओर गुंडागर्दी से सेक्टर के उद्यमी भय और आंतक के वातावरण में रह रहे है, जिस पर थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी उधमियों को विश्वास दिलाया कि पूरे देश मे कानूनी रूप से कोई भी ट्रक यूनियन नही है, यदि कोई यूनियन का आदमी आपको तंग करता है या डरता, धमकाता, मारपीट करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, उसी समय कानूनी कार्यवाही की जाएगी, किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था अपने हाथ मे लेने की इजाजत नही दी जाएगी। मीटिंग के दौरान ही डीएचएफसी सेक्टर 37 के चेयरमैन एस पी अग्रवाल ने ऑटो वालों की गुंडागर्दी का मुद्दा उठाया कि किसी भी चौक चौराहे पर एक साथ काफी संख्या में ऑटो एक साइड का रोड जाम करके खड़े हो जाते है ओर जोर-जोर से स्टीरियो भी बजाते है, रास्ते से ऑटो हटाने को कहो तो मारपीट पर उतर आते है, जिसके बारे में थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे सभी ऑटो वालो के खिलाफ तुरंत ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

इस मौके पर पीके गुप्ता, अमन गुप्ता, मनोज गर्ग, डीपी गौड़, रविन जैन, राजेश छाबडा, विनोद पुनजानि, राजेश सहजवानी, सौरभ जुनेजा, राजबीर सिंह, सौरभ जैन, अशोक अग्रवाल, डॉ के के अग्रवाल, समीर जुनेजा, अंजनी जिंदल, सुमित जैन, संजीव कुमार, पुनीत अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मीटिंग में शामिल रहे।

Saturday, 23 January 2021

वैक्सीनेशन और ईसीएलजीएस 2.0 से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीदें बढ़ीं : आईएमएसएमई

वैक्सीनेशन और ईसीएलजीएस 2.0 से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीदें बढ़ीं : आईएमएसएमई

फरीदाबाद 23 जनवरी (Repco News/नरेंद्र रजनीकर)। प्रमुख औद्योगिक संगठन आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया आरंभ होने तथा इसके साथ ही दूसरी ओर वित्तीय संस्थानों द्वारा कोविड से प्रभावित व्यवसाओं की सहायतार्थ आपातकालीन जनसुविधा गारंटी के दूसरे संस्करण के तहत एमएसएमई सेक्टर को 15571 करोड रुपए के अतिरिक्त ऋण के वितरण संबंधी आंकड़ों पर सुखद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने विश्वास जताया है कि 2021 निश्चित रूप से कम बैक ईयर की ओर कदम बढ़ाने वाला वर्ष सिद्ध होगा।

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला के अनुसार यह निश्चित रूप से हर्ष का विषय है स्वास्थ्य विभाग तथा वित्त मंत्रालय कोविड-19 से हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए अपने-अपने स्तर पर व्यापक कदम उठा रहे हैं।


वित्त मंत्रालय द्वारा की गई ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते श्री चावला ने कहा है कि वित्त संबंधी पैकेज ठीक वैसे ही अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी क्षेत्रों को स्वास्थ्य बनाने में सहायता प्रदान करेगा जैसे वैक्सीनेशन व्यक्ति को संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्रालय ने अपनी ट्वीट में कहा है कि सरकार ने एमएसएमई को वित्तीय सहायता के लिए ईसीएलजीएस 2.0 को आरंभ किया है। मंत्रालय के अनुसार 2772 कर्जदारों को 15571 करोड़ रुपए का कर्ज आवंटित किया गया हैै।

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के क्रेडिट काउंसलर व अर्थ वृत्त कैपिटल के फाउंडर सुनील कुमार पांडे का मानना है कि ईसीएलजीएस 2.0 को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए आरबीआई व केंद्र सरकार को वित्तीय संस्थानों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार करनी होगी ताकि इस बूस्टर पैकेज का लाभ एमएसएमई सेक्टर को फौरी तौर पर मिल सके।

आईएमएसएमई ऑफ इंडिया ने विश्वास व्यक्त किया है कि शीघ्र ही भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी पुरानी गति पर लौटेगी और स्वास्थ्य, रोजगार और हॉस्पिटैलिटी सहित ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग व कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री सहित निर्यात के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

Thursday, 21 January 2021

 डी-डेवलपमैंट में स्ट्रैस मैनेजमेंट पर विशेष सैशन का आयोजन

डी-डेवलपमैंट में स्ट्रैस मैनेजमेंट पर विशेष सैशन का आयोजन


फरीदाबाद, 20 जनवरी (रैपको न्यूज़़)। यहां पृथला औद्योगिक क्षेत्र में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्ट्रैस मैनेजमेंट सैशन में उद्योग से जुड़े विभिन्न वर्गों को जानकारी दी गई कि किस प्रकार तनाव को विभिन्न माध्यमों से कम किया जा सकता है। 

सैशन में एसोसिएटिड मैंटल हैल्थ केयर सैंटर के डाक्टर नसीम अहमद और दिल्ली यूनिवर्सिटी के क्लीनिकल साइकलोजिस्ट डा0 नवीन ग्रोवर ने उपस्थितजनों को बताया कि जिस प्रकार हम अन्य गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं उसी तर्ज पर स्टै्रस मैनजमेंट पर भी ध्यान देना चाहिए। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डी-डेवलपमैंट औद्योगिक संस्थान के महाप्रबंधक एच आर हैड एम मदन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में तनाव हमें भीतर ही भीतर खोखला बना देता है और इसकी जानकारी हमें तब मिलती है जब शरीर को कोई नुकसान पहुंचता है। आपने बताया कि अधिकतर मामलों में देखा गया है कि कई बीमारियां अचानक इसलिए हावी हो जाती हैं क्योंकि हम तनाव को नियंत्रित नहीं कर पाते। 

श्री मदान ने विश्वास व्यक्त किया कि फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह सैशन स्ट्रैस मैनेजमैंट के लिए काफी कारगर सिद्ध होगा। 

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के श्री जितेश मोदी ने बताया कि सैशन का मुख्य उद्देश्य स्टै्रस मैनेजमेंट के लिये प्रभावी कदम उठाना व जागरूकता लाना है। 

कार्यक्रम में डी-डेवलपमैंट के प्रबंधन अधिकारियों सहित उद्योग जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Monday, 18 January 2021

केंद्रीय मंत्री द्वारा जेपी निट फेब्ब में विजिट, दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए अजय काक की सराहना

केंद्रीय मंत्री द्वारा जेपी निट फेब्ब में विजिट, दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए अजय काक की सराहना


फरीदाबाद 18 जनवरी (Repco News)। व्यक्ति में इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो वह बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ने का मार्ग तलाश कर ही लेता है। श्री अजय काक एक ऐसे ही व्यक्ति हैं जिन्होंने हर चुनौती का सामना साहस पूर्ण किया और सफलता की राह निकाल ली।

केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने 13 जनवरी को जेपी निट फेब्ब की विजिट उपरांत उपरोक्त विचार प्रकट किए। फैक्ट्री पहुंचने पर श्री काक ने श्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। उन्हें अपनी फैक्ट्री की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया और उत्पाद की जानकारी दी। श्री अजय काक ने मंत्री महोदय को बताया कि उन्होंने किस प्रकार कश्मीर से विस्थापित होकर फेब्रिकेशन यूनिट की नींव रखी। जिसमें आज सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत है। कंपनी डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन के 2 प्लाटों में कार्यरत है।तदुपरांत श्री गुर्जर ने कंपनी के पदाधिकारियों एवं मुख्य श्रमिकों से भी बातचीत की।


उल्लेखनीय है कि कोरोना लॉकडाउन में जब सभी उद्योग धंधे बंद थे। श्री काक ने प्रधानमंत्री का मंत्र कि 'चुनौतियां नए अवसर पैदा करती है' का मनन किया और अपनी कंपनी में पहले कोविड कििट तदोपरांत मास्क बनाने का कार्य आरंभ किया। इससे बड़ा फायदा यह हुआ कि कंपनी के कर्मचारियों को काम मिलने लगा और वह अन्य संस्थानों के कर्मचारियों की तरह बेकार नहीं हुए। राज्य सरकारों ने मास्क खरीदने आरंभ किए, इस प्रकार मानव सेवा और देश सेवा का कर्तव्य भी पूरा हुआ। हाल ही में मुख्यमंत्री हरियाणा ने भी योगदान के लिए श्री अजय काक की सराहना की है।

श्री काक का कहना है कि वह कश्मीर से विस्थापित होकर यहां आए। उन्हें लगन और परिश्रम दोनों भगवान की कृपा से मिले हैं। वह अपने कर्मचारियों में भी यही भावना लाने का प्रयास करते हैं।